स्व. रेणुका राठौड़ की स्मृति में ग्राम पंचायत नर्सरी परिसर में कक्ष का लोकार्पण


आहोर। ग्राम पंचायत गुड़ा बालोतान के नर्सरी परिसर में स्वर्गीय रेणुका राठौड़, पुत्री श्रीमती शर्मिला देवी एवं पत्नी मिश्रीमल राठौड़ की पुण्य स्मृति में निर्मित एक कक्ष का शनिवार को लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में छगनसिंह राजपुरोहित के करकमलों द्वारा कक्ष का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता हर्षपाल सिंह बालोत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गुड़ा बालोतान के प्रशासक दीपक कुमार एवं विकास अधिकारी लखमाराम चौधरी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत रेणुका राठौड़ की स्मृति में जनहित के लिए कक्ष का निर्माण एक प्रेरणादायी पहल है, जिससे ग्रामवासियों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। उन्होंने भामाशाह परिवार के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इसे सेवा और समाजहित का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा मिश्रीमल मेघवाल, चौदरा माता ट्रस्ट के अध्यक्ष हर्षपाल सिंह बालोत, प्रशासक दीपक कुमार, संजय माली, नरपत सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी लखमाराम चौधरी, चेलाराम, वगताराम, पारस, रमेश, वेलाराम, भामाशाह परिवार के सदस्य मिश्रीमल मेघवाल, रमेश कुमार, शर्मिला देवी, दीपक कुमार, चंद्रभान, ध्रुव राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!