सार्वजनिक सभा भवन का विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गुड़ा बालोतान में मीणा वास में विधायक मद से निर्मित सार्वजनिक भवन का विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया उद्घाटन

आहोर। गुड़ा बालोतान में मीणा वास में श्री गौतम ऋषि मंदिर परिसर में विधायक मद से निर्मित सार्वजनिक सभा भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा ग्रामीणों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सार्वजनिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल,हर्षपालसिंह बालोत, ग्राम पंचायत के प्रशासक दीपक कुमार, संजय माली, नरपत सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी, चेलाराम, वगताराम, पारस, रमेश, वेलाराम, रमेश कुमार, शर्मिला देवी, चंद्रभान ध्रुव राठौड, किशन राणा, भोमाराम , हिम्मताराम मीणा, विरमाराम मीणा, प्रेमाराम मीणा, लक्ष्मण मीणा, देवाराम मीणा, शेषाराम मीणा, उमाराम मीणा, मोहनलाल मीणा, मूलाराम, गणेशाराम मीणा, उपसरपंच सुरेश मीणा, छगनजी मीणा, कपूरा राम मीणा, हरसन मीणा, जैसाराम मीणा, किशन राणा सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!