सिरोही – (रमेश टेलर) पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कल दिनांक 20 अगस्त 2026 को शिवगंज टाउन हॉल परिसर स्थित स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा नगर के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे टाउन हॉल परिसर में आयोजित होगा। समस्त कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों से अपील है कि वे समय पर पहुंचकर देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 10.00 बजे शिवगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत रूपरेखा एवं संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, वार्ड अध्यक्षों, बीएलओ एवं वार्ड प्रभारियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की हैं। ।

