सिलासन (जालोर) | रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह जी देवल के जन्मदिन के अवसर पर आज मंगलवार को सिलासन गौशाला परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। युवा टीम ने गौशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर और सभी को गुड़ खिलाकर देवल साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। युवा टीम ग्रुप सिलासन के नेतृत्वकर्ता प्रेमाराम रावल सिलासन के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। पौधारोपण के बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गुड़ वितरित कर पूर्व विधायक के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर कैलाश माली, मंगलाराम सुथार, हडमत सिंह देवल, भूर सिंह राजपूत, जीतू सिंह परमार, वचनाराम रावल, राव सा देवल, विक्रम राणा सहित युवा टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रेमाराम रावल ने बताया कि देवल साहब हमेशा पर्यावरण और गौसेवा के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनके जन्मदिन को इसी भावना के साथ मनाते हुए गौशाला में पौधारोपण किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। युवा टीम ने संकल्प लिया कि वे हर वर्ष देवल साहब के जन्मदिन पर इसी प्रकार सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्य करते रहेंगे।
रानीवाड़ा पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल का जन्मदिन गौशाला में पौधारोपण कर मनाया

