जनहित की 6 सूत्रीय मांगों के शीघ्र निस्तारण हेतु ज्ञापन,समाधान नहीं तो भूखहड़ताल होगी
कैलाशनगर। (मनोहर सिंह) क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजन की ओर से कैलाश नगर क्षेत्र की निम्न जन-समस्याओं पर आपका ध्यान आकर्षित किया जा रहा है –
स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पद भरे जाएं क्षेत्र के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों के पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, मजबूरन लोगो को प्राइवेट स्कूल भेजना पड़ रहा है इनसे उनके ऊपर आर्थिक बोज बढ़ रहा है!

हॉस्पिटल में डॉक्टर-स्टाफ के पद भरे जाएं स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ की कमी से आमजन को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
शिशु वार्ड में पानी की व्यवस्था
अस्पताल के शिशु वार्ड में पीने व शौचालय उपयोग के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है।पानी की टंकी ही बनी हुईं नहीं है पानी टंकी और उसकी सुचारु पानी निकासी की व्यवस्था की जाये!
पटवार घर बस स्टैंड से नदी पक्की सड़क का निर्माण
पटवार घर से गांव की कच्ची सड़क बरसात में अवरुद्ध हो जाती है, लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस सडक को इसे पक्का किया जाए।
आदर्श घोटाले की संपत्ति नीलाम कर पैसे वापस दिलाए जाएं
आदर्श क्रेडिट सोसायटी में फंसे गरीब निवेशकों का पैसा, दोषियों की संपत्ति नीलाम कर वापस दिलाया जाए।
आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए आवारा पशुओं से फसल नुकसान व सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, लोगो की जान का खतरा बढ़ गया है इन्हें पकड़कर गौशाला भेजा जाए।या पंचायत को पाबंद किया जाये
चेतावनी: यदि 7 दिवस के भीतर उक्त मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा स्कूल के सामने भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।कपिल वाल्मीकि,कैलाश वाल्मीकि भवन सुआरा, चिराग चुआरा, सागर रावल,सुरेश, दिलीप सुथार, खेतेश्वर, संजू हीरागार, अर्जुन, पोसाराम मेघवाल, मांगीलाल, जीतेन्दर गर्ग, भरत वाल्मीकि व अन्य आरएलपी के विभिन्न कार्यक्रता उपस्थित रहे।

