रोडला में ‘बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति’ का गठन, हरिश कुमार माधव बने अध्यक्ष

आहोर। (सुरेश गर्ग) ग्राम रोडला स्थित समिति कार्यालय में शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे ग्रामीणों एवं सदस्यों की आम सभा आयोजित की गई। आम सभा में रोडला ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासियों की आर्थिक, सामाजिक एवं नैतिक उन्नति के उद्देश्य से ‘रोडला बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, रोडला’ के गठन का निर्णय लिया गया।

आम सभा की कार्यवाही के संचालन हेतु सर्वसम्मति से हरिश कुमार माधव को सभापति तथा सुरेश कुमार चौधरी को सचिव चुना गया। बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा निर्मित आदर्श उपनियमों को स्वीकार करने, समिति का कार्यक्षेत्र ग्राम पंचायत रोडला तक सीमित रखने तथा दी जालोर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जालोर एवं आहोर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड, आहोर की सदस्यता प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी:

अध्यक्ष: हरिश कुमार माधव पुत्र पीराराम मेघवाल, रोडला (अनुसूचित जाति)

उपाध्यक्ष:
रुपाराम, पुत्र देवाराम माली, गुड़ा इन्द्रपुरा

महिला आरक्षित सदस्य:

  1. श्रीमती हरकू कंवर, पत्नी डूंगर सिंह, रोडला
  2. पोनी देवी, पत्नी हिम्मताराम कुमावत, रोडला
    कार्यकारिणी सदस्य:
  3. भेराराम, पुत्र दानाजी मीणा, रोडला (अनुसूचित जनजाति)
  4. शंकरलाल, पुत्र भबुताजी घांची, रोडला
  5. चुनसिंह, पुत्र जेठु सिंह राजपुरोहित, रोडला
    4 राजुसिंह, पुत्र मालमसिंह राजपूत, केराल
  6. छतरसिंह, पुत्र जेठुसिंह राजपूत, केराल
    6 मोहनलाल, पुत्र मूलाजी भील, गुड़ा इन्द्रपुरा
    7 मोतीसिंह, पुत्र जयसिंह राजपूत, गुड़ा इन्द्रपुरा
    8 जोगाराम, पुत्र जीवाराम कुमावत, गुड़ा इन्द्रपुरा

पंजीयन हेतु अध्यक्ष अधिकृत

आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवगठित समिति के पंजीयन से संबंधित आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यवाही पूर्ण करने के लिए अध्यक्ष हरिश कुमार को अधिकृत किया गया है।

कार्यक्रम में निरीक्षक हिंगलाजदान , व्यवस्थापक सुरेश कुमार, सहायक महावीर सिंह, प्रशासक हुकम सिंह राठौड़, भूति समिति अध्यक्ष लक्ष्मी कंवर राठौड़, भंवरपुरी गोस्वामी, छैलसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

आम सभा का आयोजन आपसी सहमति के साथ संपन्न हुआ तथा नवगठित समिति के माध्यम से क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों को सहकारिता के माध्यम से बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

error: Content is protected !!