रोडला में विशाल गणेश महोत्सव मनाने का बैठक में लिया निर्णय

आहोर (सुरेश गर्ग रोडला) श्री गणपति शिवशक्ति मित्र मंडल रोडला- मुम्बई -पूना-अहमदाबाद की वार्षिक बैठक सम्पन्न: मंडल स्थापना के 25 वर्ष पुर्ण होने पर रोडला में विशाल गणेश महोत्सव मनाने का निर्णय लिया ।
रोडला- श्री गणपति शिवशक्ति मित्र मंडल रोडला-मुम्बई -पूना-अहमदाबाद की वार्षिक बैठक मुम्बई में रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल स्थापना वर्ष 2002 से 2026 तक 25 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रवासी बन्धुओं की मुम्बई में बैठक आयोजित हुई। बैठक में रोडला -मुम्बई-पूना -अहमदाबाद से बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।बैठक के दौरान मंडल द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वहीं मंडल स्थापना वर्ष के 25 वर्ष पुर्ण होने पर गांव रोडला में भव्य गणेश महोत्सव (गणेश चतुर्थी) के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान रोडला ग्राम उत्थान गौशाला निर्माण कार्य, उज्जैनी वीर मोमाजी धाम चौपानाडी मंदिर विकास, टीनशैड निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में मंडल में बड़ी संख्या में प्रवासी बन्धु / ग्रामीण रहे मौजूद:- बैठक में मंडल अध्यक्ष पोलाराम बोराणा, उपाध्यक्ष जेताराम देवासी, कोषाध्यक्ष दलवीर वावदरा, भीकाराम भीनमाला, मीडिया प्रभारी खीमाराम प्रजापत, मंडल संस्थापक मुकेश सिंह राठौड़, मूलचंद वावदरा, भंवरसिंह परिहार,कपुरचंद भीनमाला , रमेश कुमार रावल एवं गणेश भीनमाला, गणेश सोलंकी, रमेश,बाबुलाल वावदरा, राजू सिंह परिहार, भंवरलाल वावदरा, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में रोडला, मुम्बई -पूना-अहमदाबाद से कार्यकर्ता वार्षिक बैठक में शामिल हुए।।

error: Content is protected !!