परकोटा निर्माण के लिए प्रधान कोटे से ₹10 लाख की घोषणा।
सिरोही – (रमेश टेलर) कैलाशनगर में श्मशान भूमि आवंटित होने पर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से अब अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
15–20 समाजों के लोगों के पास श्मशान के लिए भूमि उपलब्ध नहीं थी। इस कारण किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बरसात के दिनों में पानी और नालों के कारण स्थिति और भी कठिन हो जाती थी।

इस दौरान ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर परकोटा निर्माण की मांग भी रखी। इस पर प्रधान की स्वीकृति के बाद प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा ने प्रधान कोटे से ₹10 लाख की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राशि की स्वीकृति शीघ्र जारी करवाई जाएगी। इस राशि से श्मशान भूमि का परकोटा, लकड़ियां रखने के लिए गोदाम तथा लोगों के बैठने हेतु शेड का निर्माण कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने जनहित में किए गए इस कार्य के लिए प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान काफी संख्या अलग अलग समाज के बंधु मौजूद रहें।।

