निःशुल्क शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को मिली सौर ऊर्जा की सौगात
सिरोही – (रमेश टेलर) भारजा के मेघवाल वास बस्ती स्थित बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र में सत्र 2026–27 के सौर ऊर्जा वितरण कार्यक्रम उत्साह पूर्वक आयोजन हुआ।
आदर्श शिक्षा समिति द्वारा संचालित संस्कार केंद्र पिछले 5 वर्षों से निरंतर प्रयास करते हुए विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं संस्कार प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम में लंबित सेवा संस्था, अध्यक्ष श्रीमती मनीषा, सुश्री वंदना, राष्ट्रीय पशुपालक अध्यक्ष एवं सिरोही जिला सवाराम देवासी, समाजसेवी ईश्वर लाल, वैष्णव, भारजा, जिला संस्कार प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित तथा संस्कार केंद्र की उपाध्यक्ष श्रीमती कांता देवी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा लाइटों का वितरण
कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव सरस्वती संस्कार केंद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा लाइटों का वितरण किया गया। सौर ऊर्जा लाइट मिलने से विद्यार्थियों को घर पर अध्ययन करने में सुविधा मिलेगी। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा के महत्व का संदेश भी दिया गया।
सभी विद्यार्थियों के लिए ड्रेस वितरण की घोषणा
इस अवसर पर लंबित सेवा संस्था, गोयली की ओर से संस्कार केंद्र में अध्ययनरत सभी भैया-बहनों के लिए ड्रेस वितरण करने की घोषणा की गई।
संस्था की इस घोषणा से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी की लहर देखने को मिली।
अतिथियों ने सेवा संस्था के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य है।
केंद्र के संचालक भरत कुमार ने बताया कि संस्कार केंद्र का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
इस दौरान काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें।

