जावाल में मुक्तिधाम सेवा समिति के मोक्ष रथ का शुभारंभ

सिरोही – (रमेश टेलर) जावाल कस्बे में मुक्तिधाम सेवा समिति, जावाल द्वारा आमजन की सुविधा के लिए मोक्ष रथ (शव वाहन) का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नवनिर्मित Tata Ace मोक्ष रथ को फूल-मालाओं से सजाया गया। मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने मोक्ष रथ के भामाशाह मखनलाल अग्रवाल परिवार का समिति से सदस्यों से द्वारा साफा पोशी व फूलमाला पहना कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान भामाशाह परिवार के सदस्यों के साथ समिति सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर रथ को समाज को समर्पित किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, समिति के पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे। समिति ने बताया कि इस रथ से अंतिम संस्कार के लिए निःशुल्क सेवा दी जाएगी।

error: Content is protected !!