क्षेत्र से गाड़ियों में सवार हो कर महिलाएं हुई रवाना
देश भर से चयनित उत्कृष्ट महिला किसान होंगी सम्मानित
सिरोही (रमेश टेलर) भारतीय किसान संघ के बैनर तले 30 सितम्बर को दिल्ली के इन्द्रा गांधी इंडोर स्टेडिम में आयोजित होने वाले महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए जावाल समेत क्षेत्र की महिलाओं ने बस में सवार हो कर रवानगी की। इस दौरान जोधपुर संभाग से नरेन्द्र सिंह धुरासनी, जिला मंत्री उत्तम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष वेलाराम प्रजापत तहसील मंत्री महेन्द्र प्रजापत ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।
किसान सम्मेलन में देश भर से लाखों महिलाएं भाग लेगी
उस दौरान अवसर पर गौ कृषि वाणिज्यम्, जैविक खेती, बीज संरक्षण, पशुपालन, रोजगार व खाद्य प्रसंस्करण श्रेणियों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली देश भर से चयनित महिला किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

