आहोर। (सुरेश गर्ग)राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत मुख्यालय रोडला पर ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आयोजित किया गया जिसमें राजस्व विभाग द्वारा कृषि भूमि विभाजन के 2 , भूराजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत 2 व 38 किसानों के कृषि भूमि खातेदारी में नाम सम्मानजनक दर्ज कर रिकॉर्ड दुरुस्ती कर प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अलावा पंचायती राज विभाग द्वारा पुश्तैनी भूमि के
13 पट्टे वितरित किये, 15 परिवारों के शौचालय हेतु प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन प्राप्त किये ।पशुपालन विभाग द्वारा 13 पशुओ का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत निशुल्क बीमा कर बीमा पॉलिस वितरित की एवं 10 नए आवेदन लिए गए,261 रोगी पशुओं का परामर्श कर उपचार , दवाईयां वितरण व कृमिनाशक पिलाकर कुल 38 पशुपालकों को लाभान्वित किया। चिकित्सा विभाग द्वारा 384 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच व परामर्श कर दवाई वितरण एवं NCD स्क्रीनिंग की। 1 TB रोगी को पोषण हेतु निःक्षय किट वितरण किया ।आयुर्वेद विभाग द्वारा 105 व्यक्तियों को परामर्श एवं ओषधियों का वितरित किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 12 पेंशनरों का भौतिक सत्यापन एवं 3 पालनहार प्रकरणों का वार्षिक सत्यापन किया गया। रसद विभाग द्वारा nfsa के 2 राशनकार्ड की आधार सीडिंग व 3 ekyc की गई। PHED विभाग द्वारा 2 जीएलआर पर पानी गुणवत्ता की जांच व ब्लीचिंग की गई।5 जगह पाइप लाइन लीकेज को ठीक किया गया। कृषि विभाग द्वारा 2 तारबन्दी अनुदान आवेदन व 2 सोलरपम्प अनुदान हेतु आवेदन लिए गए।
शिविर में इनकी रही मौजूदगी:
शिविर में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, प्रशासक हुकमसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष लाखाराम देवासी, भंवरपुरी गोस्वामी, मंगलसिह भाटी, मांगीलाल राव ,नायब तहसीलदार, पटवारी पुष्पेन्द्र सिंह,ग्राम विकास अधिकारी रोडला सहित 22 विभागों के अधिकारी/ कार्मिक रहे मौजूद।

