कृषि पर्यवेक्षक को ग्रामीणों और किसानों ने आत्मीयता से दी विदाई


कवराड़ा (आहोर)। स्थानीय किसान सेवा केंद्र पर कवराड़ा के कृषि पर्यवेक्षक श्याम सिंह चवरड़ा (अतिरिक्त प्रभार – भूती वलदरा) का स्वेच्छा से सुमेरपुर स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह संपन्न हुआ।
​समारोह के दौरान समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्याम सिंह का साफा पहनाकर, मालाएं अर्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने श्यामसिंह द्वारा क्षेत्र के किसानों के हित में किए गए कार्यों और उनके अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्होंने हमेशा किसानों की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया, जिसके लिए क्षेत्र के ग्रामीण सदैव उनके आभारी रहेंगे।
​कृषि पर्यवेक्षक श्याम सिंह चवरड़ा ने अपने संबोधन में कवराड़ा और आस-पास के क्षेत्र के सभी किसानों व ग्रामीणों से मिले अपार स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगों से मिला अपनापन उनके सेवाकाल की एक अमूल्य धरोहर रहेगा।
​इस विदाई समारोह में क्षेत्र के AAO इंद्र सिंह राठौड़ ,पादरली कृषि प्रयवेक्षक रवि शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी पृथ्वीसिंह, चाँदराई समिति सहा.व्यवस्थापक महावीर सिंह, संजय पूरी,किसान सेवा केंद्र परिवार के सदस्य, प्रगतिशील किसान, ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!