माही परियोजना का पानी जालोर सिरोही तक पहुँचाने को ले कर बैठक

सिरोही – (रमेश टेलर)माही परियोजना का पानी जालोर सिरोही तक पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर रविवार को सांसद जन सुविधा केंद्र सिरोही में सांसद लुंबा राम चौधरी जी उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के जालौर सिरोही में अनास सोम कमला साबरमती का पानी को लेकर चर्चा की गई, जिसमें जालौर सिरोही तक पानी पहुंचने का सबसे अच्छा विकल्प कोनसा हों सकता है पानी को किस किस जगह स्टोरेज किया जा सकता है इसको लेकर विचार विमर्श किया गया । साथ ही बांधों कि उंचाई बढ़ा कर जालौर सिरोही कि नदिया पुनर्जीवित हो जिसमें मुख्य नदी जंवाई,कृष्णावती, एवं अन्य लूनी बेसीन कि नदियां में पानी कैसे आए इत्यादि तकनीकी बिन्दुओं पर भी गहन विचार किया गया। विचारित बिन्दुओं को DPR में शामिल करवाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान बैठक में
भारतीय किसान संघ जिला जालोर कि टीम जिसमें जिला अध्यक्ष रतन सिंह, प्रान्त युवा प्रमुख खीम सिंह संभाग उपाध्यक्ष गणेशाराम जिला मंत्री जगाराम, तहसील अध्यक्ष चक्रवर्ती सिंह बागोड़ा तहसील अध्यक्ष चेला राम , अमराराम , एवं सिरोही से भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष मावाराम चौधरी,संभाग मंत्री सुजान सिंह, केसाराम पुरोहित,सिंचाई विभाग से माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता प्रकाश कुमार, जालौर के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार सहायक अभियंता महेंद्र जी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!