श्री गंगावा बायोसा मंदिर एवं गंगावा गाँव विकास ट्रस्ट, गंगावा की नवीन कार्यकारिणी गठित

सर्व समाज की सर्वसम्मति से IRS अजीतदान देवल संरक्षक, सोहनदान देवल अध्यक्ष एवं नींब सिंह देवल सचिव मनोनीत

गंगावा/आहोर।(छगन रैडशाह)श्री गंगावा बायोसा मंदिर एवं गंगावा गांव विकास ट्रस्ट की आम सभा सार्वजनिक सभा भवन गंगावा में आयोजित हुई। सभा में गंगावा गांव की 36 कौम के ग्रामीणों एवं नागरिकों ने उपस्थित होकर ट्रस्ट के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आम सभा में नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं अभिनंदन किया गया॥
वर्षा ऋतु एवं ग्रामीणों के कृषि कार्यों में व्यस्त होने को देखते हुए उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से उसी आम सभा में नवीन कार्यकारिणी का अभिनंदन किया गया॥

सभा में देवस्थान विभाग में पंजीकृत इस ट्रस्ट के कार्यों को अधिक पारदर्शी, ईमानदार एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए संरक्षक का पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से अजीतदान देवल को ट्रस्ट का आजीवन संरक्षक घोषित किया गया। साथ ही ट्रस्ट का कार्यकाल पूर्व निर्धारित तीन वर्ष के स्थान पर दो वित्तीय वर्ष रखने का निर्णय लिया गया।

आम सभा में सर्वसम्मति से गठित नवीन कार्यकारिणी में सोहनदान देवल को अध्यक्ष, नीब सिंह देवल को सचिव, नारायण सिंह देवल उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह को कोषाध्यक्ष, महिपाल सिंह देवल एस महामंत्री, छोगाराम चौधरी को सदस्य रामसिंह जयसिंहदान को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं महेशदान , कमल सिंह ,विक्रम सिंह ,महेंद्रसिंह डी ,मदन सिंह,तेजाराम चौधरी करणीदान , लक्ष्मणाराम भील, दीपक सुथार , छगनलाल प्रजापत , राकेशकुमार वैष्णव , महेंद्र सिंह एच, खेताराम मेघवाल, प्रचार मंत्री कन्हैयालाल मेघवाल, दिनेश चौधरी, राजेश दान को सदस्य सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

साथ ही सचिव नीबसिंह देवल ने बताया की 24 सितम्बर 2026 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को विशाल भव्य मेले का आयोजन गंगावा स्थित बायोसा माता मंदिर में किया जाएगा। जिसके लाभार्थी मंछाराम प्रजापत, निवासी पालड़ी M होंगे॥

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ट्रस्ट के माध्यम से बायोसा मंदिर के विकास, धार्मिक गतिविधियों के संचालन तथा गांव के विकास एवं सामाजिक हित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए ट्रस्ट के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!