जालौर । जिला एवम नगर कांग्रेस कमेटी जालोर की और से आज प्रातः 10:30 बजे जालौर शहर की विभिन्न जन समस्याओ के निराकरण की मांग क़ो लेकर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर क़ो ज्ञापन सौंपा गया।
जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया की ज्ञापन मे जालोर शहर में भीषण गर्मी के दौरान लगातार हो रही बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या, पेयजल संकट, मानसून से पूर्व नालों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था, टूटी सड़कों और भरी नालियों की मरम्मत, गैस पाइपलाइन कार्य के कारण खुदी सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने, जिला अस्पताल में दुर्घटना पीड़ितों के समुचित उपचार एवं पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति तथा शहर में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या का प्रमुखता से उल्लेख किया गया। साथ ही सुंदेलाव तालाब की सफाई एवं उसमे जा रहे सिवरेज के पानी क़ो रोकने की मांग की गयी।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन समस्याओं के कारण आमजन को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी मानसून में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जालोर की जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, रमेश सोलंकी, नगर अध्यक्ष मुमताज़ अली, जिला सचिव बसंत सुथार,सुरेश चौधरी,सुरेश मेघवाल, महेंद्र सोनगरा, मिश्रीमल गहलोत, अनिल पंडत,फुसाराम माली जोगाराम सरगरा, गोविन्द मेघवाल सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

