जालोर, 11 मार्च। जिला कलेक्टर प्रदीप गावंडे ने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है एवं नियमित रूप से उनकी आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों के दक्षतापूर्ण उपयोग के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब उपभोक्ता घरेलू गैस कनेक्शनों पर सिलेंडर प्राप्त करने के अगले 25 दिन उपरांत ही सिलेंडर पुनः भरा पायेंगे। गैस एजेंसियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की डोर-स्टेप डिलीवरी की जाती है इसलिए ज़िला कलेक्टर ने उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस सिलिंडर बुक करावें। ज़िला कलेक्टर ने बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी को रोकने के लिए ज़िला रसद अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक एवं संबंधित कंपनियों के सेल्स ऑफ़िसर्स के साथ संयुक्त जाँच दल का गठन किया गया है जो घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, कालाबाजारी एवं अधिक क़ीमत वसूलने की घटनाओं के संबंध में नियमित रूप से निगरानी करेगा और एलपीजी नियंत्रण आदेश, 2000 के तहत कार्यवाही करेगा। ज़िला स्तर पर इस संबंध में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है एवं उपभोक्ता घरेलू गैस आपूर्ति के संबंध में आ रही किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 02973-222216 एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं ।
Related Posts
EWS आरक्षण के सरलीकरण की मांग को लेकर सिरोही पहुंची रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा
सिरोही से जालौर मार्ग पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागतसिरोही – (रमेश टेलर) EWS आरक्षण की विसंगतियों और इसके सरलीकरण…
जावाल में अतिक्रमण करने वालो की लगी होड़, राहगीर परेशान
फुटपाथ तक जमा लेते है सामान , राहगीर परेशान अतिक्रमण धारी वसूल रहे है किराया सड़क के किनारे ही बिना…
विधानसभा क्षेत्र आहोर के गांवो में पेयजल समस्या का समाधान शीघ्र हो- सवाराम पटेल
जालोर ।(छगन मीणा)कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पूर्व पार्षद लक्ष्मणसिंह सांकला, बंसीलाल…

