EWS आरक्षण के सरलीकरण की मांग को लेकर सिरोही पहुंची रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा

सिरोही से जालौर मार्ग पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागतसिरोही – (रमेश टेलर) EWS आरक्षण की विसंगतियों और इसके सरलीकरण की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा आज दोपहर बाद सिरोही पहुंची। यात्रा के दौरान भाटी ने EWS आरक्षण का लाभ जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए आमजन से समर्थन जुटाया।
जसवंतपुरा से दांतराई के रास्ते सिरोही जिले में प्रवेश करने वाली यात्रा का दांतराई, जीरावल, रेवदर, करोटी, अनादरा, सिरोड़ी और कृष्णगंज, जावाल, बरलूट, सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा सिरोही शहर पहुंची, जहां महाराव सुरताण शिक्षण संस्थान में विशाल सभा का आयोजन हुआ।
सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने पत्रकार वार्ता कर EWS आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रखी। इसके बाद शहर में उनका काफिला निकला। काफिले के दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आए और भाटी के प्रति समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी उत्साहित नजर आए।
सिरोही से रवाना होने के बाद जावाल के आंबेडकर सर्कल पर भव्य स्वागत हुआ। जहां उन्होंने बाबा साहब को साफा पोशी कर जनता को समर्थन देने की बात कही। यात्रा के माध्यम से भाटी EWS आरक्षण के सरलीकरण की मांग को लेकर आमजन का समर्थन जुटा रहे हैं।

error: Content is protected !!