डिजिटल विधुत मीटर लगाने का ग्रामीणों का विरोध
आहोर ।(छगन रैडशाह) उपखंड के माधोपुरा गांव की महिलाएं बिजली बिलों में अधिक राशि आने की समस्या को लेकर विधायक कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं का आरोप है कि गांव में डिजिटल बिजली मीटर लगाए जाने के बाद 10 से 15 हजार रुपये तक के बिजली बिल आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

महिलाओं ने विधायक छगनसिंह राजपुरोहित से समाधान करने की मांग की। विधायक ने मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
हरजी में डिजिटल विधुत मीटर लगाने का विरोध
वही हरजी गांव में भी डिजिटल बिजली मीटर लगाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। और ग्रामीण एकत्रित हुए, साथ ही मकानों पर लगाए गए डिजिटल मीटरों को पुनः हटवाया गया।
ग्रामीणों ने अधिक बिल राशि आने का लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि नए मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। जिसे आर्थिक हानि उठानी पडेगी। बताया कि डिजिटल मीटर लगने के बाद बिजली का बिल 10 से 15 हजार रुपये आ रहा है ।

