जालोर,19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकायों के आम चुनाव माह अगस्त-सितम्बर, 2026 हेतु चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही आज दिनांक 19.08.2026 से ही संबंधित नगरीय क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप के गावंडे ने बताया कि नगरपरिषद् जालोर, एवं नगरपालिका भीनमाल / सांचोर / आहोर / सायला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना आज से ही सुनिश्चित् करने के निर्देश संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) को दिए गए है।
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू

