जालोर शहर बचाओ विकास समिति के वार्ड क्रमांक 12 में चुनाव प्रचार कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जालोर। जालोर नगर परिषद चुनाव को लेकर जालोर शहर बचाओ विकास समिति की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 12 से समिति के पार्षद प्रत्याशी कमलेश कुमार माली के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन रूपराज पुरोहित की मौजूदगी में विधिवत फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्ड के समर्थक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कमलेश कुमार माली को आगामी नगर परिषद चुनाव में समर्थन देने तथा वार्ड के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

समिति की ओर से कहा गया कि चुनाव में विकास, पारदर्शिता, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को प्रमुखता से जनता के सामने रखा जाएगा।

error: Content is protected !!