सिरोही – (रमेश टेलर) आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी राखियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य पंकज कुमार प्रजापत ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान हैं, जो विद्यार्थियों में प्रेम, भाईचारा और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में उत्सव प्रमुख ललिता, मीडिया प्रभारी भरत कुमार सहित कैलाश चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, उत्तम सिंह राम लाल देवासी भवानी लाल जोगाराम जोगसन रामलाल देवासी राहुल परिहार भंवर घांची हेमेंद्र माली, भावना, सुरीली,पूजा, समेत शिक्षक-अभिभावक उपस्थित रहे।
भारजा के आदर्श विधा मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व

