आहोर । राजकीय जनजाति आवासीय विद्यालय में 17,18जुलाई से 2दिवसीय -जीवन कौशल शिक्षा (नवादी समर्थ कौशल )पर आधारित शिक्षक व वार्डन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
छात्रावास अधीक्षक एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य कपुराराम मीना ने बताया की मास्टर ट्रेनर ललित कुमार मीना ने अपनी अहम भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान जीवन कौशल के विभिन्न आयायाम के बारे मे जानकारी अवगत कराई ।

प्रशिक्षण का निरिक्षण दिनेश शर्मा प्रोग्राम मैनेजर TAD उदयपुर ने किया तथा इस दौरान HSMS पोर्टल के बारे मे जानकारी अवगत कराई व नियमित रूप से छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को अंजाम देने को कहा गया,व विद्यालय मे छात्रों का शिक्षण कार्य, क्लास व्यवस्था,छात्रावास व्यवस्था सुव्यवस्थित पाए जाने पर शर्मा द्वारा सराहना की गई |प्रशिक्षण के दौरान रंजीत जिनगर, सवाराम शा. शी.,तारा देवी मीना वार्डन,दिनेश कुमार, चौथाराम शा. शी., हेमलता, लक्ष्मी बाई, दिनेश राणा, कविता मीना, साक्षी व्यास, प्रमोद भारती, रमन कुमार आदि उपस्थित थे |

