सिरोही – (रमेश टेलर) जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी के अथक प्रयासों से सिरोही स्तिथ अरविंद पेवेलियन में करीब 48 लाख की लागत से मल्टीपर्पज हॉल (बहुउद्देशीय कक्ष)बनेगा।स्थानीय क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधा के लिए सांसद के विशेष प्रयासों से एक नए मल्टीपर्पज हॉल (बहुउद्देशीय कक्ष) के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
जिसमे इंडोर एक्टिविटी के लिए हॉल,रूम ,शौचालय बनाया जाएगा जिसमे वहां खेलने वाले खिलाड़ियों को सुविधा मिल सकेगी।सांसद चौधरी ने बताया कि राज्यसभा साँसद रवनीत सिंह बिट्टू से करीब 40 लाख एवम सांसद चौधरी के फण्ड से 8 लाख खर्च होंगे।सांसद बिट्टू ने चौधरी के कहने पर सांसद खेल महोत्सव में 25 लाख की घोषणा की गई थी,चौधरी ने प्रयास कर जिसको बढ़ाकर 40 लाख की गई।
सांसद चौधरी के प्रयासों से सिरोही के युवाओं के लिए मिली बड़ी सौगात

