सिरोही की संपूर्णानंद कॉलोनी में हाई वोल्टेज से हुआ नुकसान

मंत्रीजी से बात कर मुआवजा दिलाने की मांग

सिरोही – (रमेश टेलर)संपूर्णानंद कॉलोनी में पिछले 31 जुलाई को अचानक आए हाई वोल्टेज करंट से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिजली के तारों और मीटरों के साथ ही घरों में लगे लाखों के उपकरण जलकर राख हो गए। प्रारंभिक आकलन में नुकसान करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

मंगलवार को वार्ड वासियों ने पालिका पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद सुरेश सगरवंश के नेतृत्व में बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पार्षद ने राज्य मंत्री ओटाराम देवासी से दूरभाष पर बात कर तत्काल मुआवजा दीवाने की मांग की जिस पर मंत्री ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

पार्षद ने बताया कि हाई वोल्टेज से AC, कूलर, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोटर, कंप्यूटर, सोलर सिस्टम, CCTV, इन्वर्टर सहित सैकड़ों उपकरण पूरी तरह जल गए। कई घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।

वार्डवासी अपने नुकसान की सूची, उपकरणों के फोटो और शिकायत पत्र विभाग को सौंप रहे हैं। पार्षद ने मांग की कि टीम बनाकर भौतिक सत्यापन कर तुरंत मुआवजा दिया जाए।
वार्ड वासियों ने बताया कि 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो जिला कलेक्टर और उपभोक्ता मंच में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!