सिरोही – ( रमेश टेलर) सिरोही के समीप पाड़ीव गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने चार मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरो ने एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत और भय का माहौल है।
बुधवार सुबह करीब 6 बजे सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने बताया की प्रभावित परिवारों से पूछताछ कर यह पता लगाया जायेगा कि किस घर से कितना नकद, सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। चोरी गए सामान का आकलन अभी जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने, चोरी का खुलासा करने तथा गांव में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है। गांव के समाजसेवी सुरेश पुरोहित ने बताया की पिछले 12 महीने मे लगभग 25 चोरिया हो चुकी है मगर एक भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ। पुरोहित ने बताया की फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चोरी हुए सामान और नुकसान का विस्तृत विवरण सामने आएगा।

