कैलाशनगर। क्षेत्र में हुई
अच्छी बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने अब खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेज कर दिया है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की आवाजें गूंजने लगी है और ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी की गतिविधियां बढ़ गई है। किसान बाजरा, मूंग, ग्वार, तिल, मोठ तथा अन्य खरीफ फसलों की बुवाई में जुट गए है।
किसान भगाराम चौधरी का कहना है कि समय पर हुई बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित
अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा सकती है। बारिश से जहां खेतों में नमी आई है, वहीं पशुओं के लिए भी चारे की बेहतर संभावनाएं बनी है। गांवों में किसानों ने पूरे उत्साह के साथ बुवाई शुरू कर दी है। खेतों में ट्रैक्टर चलते दिखाई दे रहे हैं और किसान परिवार सुबह से शाम तक खेती के कार्यों में व्यस्त है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस के कारण खेती का काम प्रभावित हो रहा था, लेकिन बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। अब सभी को अच्छी फसल और बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक, किसानों ने शुरू की खरीफ की बुवाई

