बारिश की शुरुआत में ही सड़क पर जलभराव की समस्या बढ़ी


कवलां मुख्य सड़क मार्ग पर जगह-जगह जलभराव,वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को आवागमन में हो रही समस्या

आहोर ।(सुरेश गर्ग) क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कवलां -चवरडा मुख्य सड़क मार्ग के बीच जगह-जगह जलभराव, पानी निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है । ऐसे में आमजन और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

दरअसल जल निकासी पर ध्यान नहीं देने से बारिश के दिनों में ऐसे हालात बन गए हैं । हालांकि अभी बारिश के शुरुआती दिन हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है जिन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है । सड़क मार्ग पर जगह-जगह जलभराव सड़क पूरी तरह पानी से डूब जाने से लोगों को मजबूरन जलभराव से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की हैं कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क पर जमा पानी की शीघ्र निकासी कराई जाएं। वहीं आवागमन में हो रही ग्रामीणों की समस्या का यथाशीघ्र समाधान करावें ताकि स्कूली बच्चों, महिलाओं व राहगीरों को आवागमन में सुविधा हो सके।

error: Content is protected !!