हुआदेवी मानाराम महाविद्यालय में भावुक विदाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

रानीवाड़ा / टीकम पाल ! हुआदेवी मानाराम महाविद्यालय, मालवाड़ा में बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए भावुक विदाई समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्नातक शिक्षा पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक एवं मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह देवड़ा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। संस्थान निदेशक ने मुख्य अतिथि का साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने विदाई प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का माल्यार्पण, तिलक एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया ! छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। बी.ए. छठे सेमेस्टर के छात्र एवं छात्र-अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि एच.एम. कॉलेज का उनके जीवन में विशेष महत्व रहा है। यहां शिक्षा के दौरान उन्हें अनेक महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं तथा अनुभवी गुरुजनों का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन अत्यंत प्रभावी रहा। बी.कॉम. की छात्रा वंशिका सोनी ने कहा कि महाविद्यालय का हरा-भरा वातावरण एवं अनुशासनबद्ध प्रबंधन सराहनीय है। आधुनिक सुविधाओं के कारण विद्यार्थियों को स्नातक शिक्षा प्राप्त करने में सरलता रही। बी.ए. की छात्रा रूपाली राणा ने राजस्थानी भाषा में ‘मायड़ भाषा’ पर कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह देवड़ा ने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान निदेशक तरुण गहलोत ने कहा कि परिश्रम एवं धैर्य के साथ ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्य महेन्द्र खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को स्नातकीय योग्यता प्राप्त करने पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए। कॉलेज प्रभारी प्रकाश मोदी ने संघर्ष, परिश्रम एवं साहस के साथ जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। संस्थान प्रबंधक हीना सांखला ने छात्र-छात्राओं के हाथ पर कलावा बांधकर सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। विदाई समारोह की स्मृति को चिरस्थायी बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से संस्थान निदेशक, मुख्य अतिथि, कॉलेज प्राचार्य, कॉलेज प्रभारी एवं छठे सेमेस्टर के समस्त विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को अल्पाहार करवाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मंच संचालक नरेंद्रदान चारण ने किया। इस अवसर पर लाखसिंह राजपूत, जयकिशन विश्नोई, छैलसिंह, धीरज सिंह, कैलाश चौहान, विनोद माली, किशोर कुमार माली, हरेश कुमार माली, हीरालाल, शंकरलाल, पिंकी माली सहित समस्त शिक्षाविद्, कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!