राष्ट्रनायक दुर्गादास जयंती पर दायित्वबोध पखवाड़ा कार्यक्रम टूआ सिरोही में संपन्न

सिरोही – (रमेश टेलर) श्री क्षत्रिय युवक संघ की ओर से राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के उपलक्ष्य में दायित्वबोध पखवाड़ा के तहत देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत सिरोही प्रान्त के टूआ गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देरावर सिंह उचमत द्वारा गणेश वंदना एवं प्रार्थना के साथ किया गया।
इस अवसर पर टूआ शाखा के शाखा, शिक्षण और विस्तार प्रमुख अनोप सिंह, हर्षवर्धन सिंह और जसुपाल सिंह टूआ ने दुर्गादास राठौड़ का जीवन परिचय बताया एवं शेर सिंह ने दुर्गादास जी का अजीत सिंह जी को मारवाड़ का राजा बनाने के लिए किए गए 30 वर्षों के संघर्ष को याद किया।
शैतान सिंह ने राष्ट्रनायक को स्मरण करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग एवं संघर्ष पर प्रकाश डाला।
शैलेन्द्र सिंह उथमण ने बताया कि दुर्गादास जी के जीवन मूल्यों को समाज के युवाओं तक पहुँचाकर उनमें संस्कार और कर्तव्यबोध जागृत करने का कार्य श्री क्षत्रिय युवक संघ कर रहा है। दुर्गादास जी की माताश्री नेत कंवर को स्मरण करते हुए उपस्थित मातृशक्ति से अपने बालक और बालिकाओं को संघ के शिविरों में भेजने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में जोग सिंह, लक्ष्मण सिंह कालूसिंह, ओब सिंह, भरत सिंह , अर्जुन सिंह, इंदर सिंह, लक्ष्मण सिंह जी एवं टूआ बालिका शाखा प्रभारी किस्मत कंवर सहित मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!