सैनिकों के लिए बच्चों ने बनाई राखियाँडाक से भेजी राखिया

सिरोही – (रमेश टेलर) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आस्था रॉयल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जावाल के विद्यार्थियों ने देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रकट करते हुए अपने हाथों से राखियाँ तैयार कीं।

इन राखियों को बच्चों के भावनात्मक संदेशों के साथ डाक के माध्यम से देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए भेजा जा रहा है।

विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, संस्कार और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक जनार्दन ओझा, प्रधानाचार्य नरेश दवे, उप प्रधानाचार्य जगदीश दवे, शिक्षक आरिफ जी, निरमा सुथार, जसमीत, सूरज एवं समस्त स्टाफ तथा पोस्ट ऑफिस अधिकारी राजेंद्र उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई राखियाँ सैनिकों के प्रति उनके प्रेम और कृतज्ञता का प्रतीक हैं। यह पहल विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश देती है।

error: Content is protected !!