सरियादेवी धाम कालन्द्री के मुख्य द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
सिरोही – (रमेश टेलर) कालन्द्री रोड पर श्री सरिया देवी धाम मारू प्रजापति समाज झोरा परगना ट्रस्ट के मुख्य द्वार का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष देवेंद्र प्रजापत नवारा ने बताया कि मुख्य द्वार के भामाशाह ललित कुमार ,जयेश कुमार, रवि कुमार पुत्र स्व विमल भाई प्रजापति मंडवाड़ा थे, कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लौढा ने भी शिरकत की।

पूर्व विधायक संयम लोढा का समाज बंधुओ द्वारा माल साफा पहनाकर स्वागत किया गया।पूर्व विधायक संयम लोढा ने भामाशाह स्वर्गीय विमल भाई प्रजापत के परिवार को साधुवाद देते हुए कहा कि हमें नाम,पद,संपदा, धन,प्रतिष्ठा सब समाज ने दिया है इसलिए हमारा दायित्व है कि हम ज्यादा से ज्यादा अपने धन का उपयोग पुण्य कार्य में करें, पूर्व विधायक ने गुजरात भूकंप और कोरोना त्रासदी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन-जिन भामाशाहों में उस समय प्रभावित लोगों की मदद की थी उन भामाशाहों को कई गुना ज्यादा भगवान ने वापस दिया था। पूर्व विधायक लौढा ने उपस्थित समाज बंधुओ को दिवाली एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर मोतीलाल बावली,छोगाराम बरलूट,लीलाराम जावाल, कुइयाराम जामोतरा, तलसाराम नवारा, समेत काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहें।

