कांग्रेस की रितु जैन ने सभापति पद के लिए भरा नामांकन,
तो भाजपा से पूजा माली ने किया नामांकन दाखिल
सिरोही – (रमेश टेलर) – नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर शहर की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस की ओर से रितु जैन ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में प्रस्तावक ईश्वर सिंह डाबी के साथ रितु जैन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचीं और नामांकन पेश किया। तो वहीं भाजपा से पूजा माली ने अपना नामांकन ने दाखिल किया
कांग्रेस के रितु जैन के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस की एकतरफा जीत का दावा किया।

वही रिटर्निंग अधिकारी परमजीत सिंह के समक्ष पूजा माली ने नामांकन पेश किया। इस दौरान भाजपा पार्षद प्रवीण राठौड़ प्रस्तावक के रूप में उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा के कई पार्षद और नेता भी नामांकन के दौरान साथ नजर आए।
सिरोही नगर परिषद में भाजपा के 10 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के पास कुल 23 पार्षदों का समर्थन है। ऐसे में कांग्रेस के बहुमत के बीच भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल करना चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।
भाजपा ने सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना के बीच अपना प्रत्याशी उतारकर चुनावी चुनौती पेश की है। अब सभापति पद के लिए मुकाबला होने की स्थिति बन गई है और सभी की नजरें चुनावी प्रक्रिया और पार्षदों के रुख पर टिकी हैं।

