श्री नामदेव छीपा समाज 42 गांव की बैठक हुई सम्मन, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

सिरोही – (रमेश टेलर) मोहब्बत नगर के ठाकुरजी मंदिर में बुधवार को श्री नामदेव छीपा समाज 42 गान कमेटी की बैठक अध्यक्ष थानाराम परमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।।

बैठक में मंदिर विकास संबंधित विस्तृत चर्चा की गई, एवं समाज के बालक बालिकाओं को शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने का आव्हान किया।

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष थानाराम परमार ने अपने स्वास्थ्य का हवाला दे कर अपने पद से त्याग पत्र दिया जिस पर उपस्थित कमेटी सदस्यों ने सर्वसहमति से त्याग पत्र को अस्वीकार कर आगे भी पद पर बने रहने का प्रस्ताव लिया।

बैठक में 42 गांव छीपा समाज कमेटी के काफी संख्या में पदाधिकारीओ के साथ सदस्य मौजूद रहें।

error: Content is protected !!