चौदरा माता गोशाला में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,
मंदिर में पूजा-अर्चना कर गोमाता को खिलाया गुड़
सिरोही – ( रमेश टेलर) सिरोही जिले में पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी आज सिरोही तहसील के उड गांव पहुंचे। यहां पर गोशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया गया।
उड गांव स्थित चौदरा माता गोशाला पहुंचकर भूपेंद्र सैनी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद गोमाता को फूलों की माला पहनाकर गुड़ खिलाया और आशीर्वाद लिया। उनके दौरे के दौरान गोशाला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, सिरोही के पूर्व नगरपरिषद सभापति ताराराम माली, जिला प्रवक्ता परमवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष छगनलाल घाची सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

