राज्य स्तर पर कराटे में भारजा की लव्या परिहार ने जीता कांस्य पदक


शानदार प्रदर्शन से गांव भारजा और सिरोही जिले का बढ़ाया गौरव

सिरोही – ( रमेश टेलर) भारजा गांव की प्रतिभावान खिलाड़ी लव्या परिहार ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर कांस्य पदक जीतकर गांव भारजा सहित सिरोही जिले का नाम रोशन किया है।
शादुल शहर, श्रीगंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लव्या परिहार ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
लव्या की इस उपलब्धि से गांव भारजा में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों, विद्यालय परिवार एवं खेलप्रेमियों ने लव्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
लव्या परिहार की सफलता अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से उनके पिता हितेश परिहार एवं माता दुर्गा परिहार सहित परिवार में खुशी की लहर है।
इस दौरान पुखराज परिहार,भरत कुमार, कन्या लाल, पंकज, नारायण, तिलोक, रघुवीर, गुलाब, दीपक, दिलीप परिहार, नेनु देवी, लहरी देवी, समेत काफी ग्राम मौजूद रहें।

error: Content is protected !!