प्रेस नऋत्विक मकवाना ने जिला कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर पंचायती राज चुनावों को लेकर की चर्चा

जालोर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी ऋत्विक मकवाना ने आज जिला कांग्रेस कमेटी जालोर के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की बैठक प्रातः 11 बजे राजीव गांधी भवन जालोर में ली।

बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मकवाना ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी चुनावों को लेकर प्रभावी रणनीति के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता एवं मजबूती के साथ जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं।

प्रेस नोट

वोट चोरी के आरोपों को लेकर ऋत्विक मकवाना का केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग पर हमला
कहा— संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास, SIR की आड़ में सही मतदाताओं के नाम प्रभावित करना स्वीकार्य नहीं

जालोर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सह-प्रभारी ऋत्विक मकवाना ने आज गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे राजीव गांधी भवन जालौर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कथित वोट चोरी, SIR प्रक्रिया तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार एवं निर्वाचन आयोग पर जमकर निशाना साधा।

मकवाना ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है तथा निर्वाचन आयोग जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि चुनाव आयोग पर किसी राजनीतिक दल के प्रभाव में काम करने का आरोप लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्षता पर जनता का विश्वास कायम रहना चाहिए।

उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) को लेकर कहा कि कांग्रेस को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया से कोई आपत्ति नहीं है। मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन करना आवश्यक प्रक्रिया है, लेकिन SIR की आड़ में सही एवं पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित होना तथा नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया में अनियमितता होना स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम केवल प्रक्रिया की कमी या प्रशासनिक दबाव के कारण प्रभावित नहीं होना चाहिए।

मकवाना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार हैं और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दबाव, हस्तक्षेप अथवा पक्षपात लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता के विश्वास को प्रभावित करता है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा ‘गुजरात मॉडल’ के नाम पर भ्रम फैलाकर नई एवं उभरती राजनीतिक लीडरशिप को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस द्वारा जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से जुड़े हैं। कांग्रेस की मांग है कि मतदाता सूची एवं SIR से जुड़े सभी मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की जाए।

मकवाना ने कहा कि वोट किसी भी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। मतदाता का वोट सुरक्षित रहना और उसकी स्वतंत्र इच्छा का सम्मान होना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, पुर्व मंत्री पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, भंवरलाल मेघवाल,सवाराम पटेल, ऊंम सिंह राठौड़, वीरेंद्र जोशी,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुंपावत, रमेश सोलंकी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह, सुष्मिता गर्ग,उपस्थित रहे!

error: Content is protected !!