भाद्राजून (जालोर)। पंचायती राज चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को पंचायत समिति भाद्राजून के वार्ड संख्या 12 से इंदु परमार ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम, पूर्व सरपंच सुरेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच वागाराम परमार, सताराम चौधरी, देवाराम चौधरी, रमेश कुमार, केसाराम, विक्रम सिंह, गणपत सिंह, गफार खां, उकाराम मेघवाल एवं रंछोड़ाराम मेघवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि पंचायत समिति भाद्राजून के वार्ड संख्या 12 में मालगढ़, रुण्डमाल की ढाणी और मोहीवाड़ा गांव शामिल हैं। इस वार्ड से इंदु परमार के नामांकन दाखिल करने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
इंदु परमार ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भरा नामांकन, समर्थक रहे मौजूद

