सिरोही – रमेश टेलर
राज्य में पंचायती राज चुनावो को ले कर प्रशासन मुस्तैद नजर आ था हैं।
पंचायती राज चुनावो को ले कर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, सिरोही एसडीएम हरिसिंह समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बूथों का निरीक्षण कर उपस्थिति अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। इस दौरान जावाल के विद्यालयों में पहुंच कर 10 बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समाज सेवी व ग्रामीण मौजूद रहें।

