आहोर। नारवणा गांव में एनसीडी (गैर-संचारी रोग) जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान 3 मरीज हाइपरटेंशन से पीड़ित पाए गए, जबकि 1 मरीज में डीएम टाइप-2 की पुष्टि हुई।
डीएम टाइप-2 से पीड़ित मरीज को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पादरली रेफर किया गया। शिविर में लोगों की माउथ कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। इस दौरान सीएचओ नीतेश चंद्र मीना एवं आशा कार्यकर्ता कंचन सेन उपस्थित रहे और स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया।
नारवणा गांव में एनसीडी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

