नदी तट स्तिथ आश्रम में रामगिरीजी बावसी का लिया आशीर्वाद
सिरोही (रमेश टेलर) पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक सयमजी लोढ़ा ने सोमवार को जावाल स्थित नदी तट पर दिगंबर हटयौगी श्री रामगिरि जी महाराज के पावन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद सयमजी लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रामगिरीजी महाराज के साथ श्री चामुंण्डा नंदी गौशाला, जावाल का निरीक्षण किया। इस दौरान मण्डंल अध्यक्ष शैतानसिह रावणा ने नन्दी गौशाला मैं व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। ईसी दौरान श्री चामुण्डा नन्दी गौशाला अध्यक्ष ने भामाशाह द्वारा कियै गयै सहयौग की सर्चा कि हिम्मतमाली ने बताया कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्री चामुंण्डा नंदी गौशाला में नंदी एवं गौवंश के लिए आधुनिक सुविधाएं जैसै पशूँ ऐम्बुलैस रौटी संग्रह के लिए टेंपो गौशाला में विशाल नन्दीयौ गायौ के लिऐ शेड, पानी के होद, चारे के भंडार की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही गौवंश की सेवा एवं संरक्षण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान संयम लोढ़ा ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए नन्दी सैवां गौसेवा को समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य बताया। इस अवसर कांग्रेस नेता हडमतसिह, गौपाल कुमावत, सवाराम घासी, तैजाराम मेघवाल, गोवाराम, खूशाल, दिनेश, नारायणलाल, पृथ्वीराज, अशोक हीरागर, जगदीश माली, साथ रहे।

