जिले में बाबा के मंदिरों में चढ़ाए नेजा
क्षेत्र में खुशहाली की कामना, जावाल में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए
सिरोही – (रमेश टेलर) सिरोही समेत जिले के गांवों में रविवार को नेजा नवमी महोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोक देवता बाबा रामदेव के मंदिरो में कई धार्मिक आयोजन हुए । मंदिरो में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। जावाल के रामदेव जी मंदिर में महोत्सव को लेकर नेजा लाभार्थी कसाराम पुत्र जैसाराम परमार परिवार के घर से बाबा रामदेव मंदिर तक रविवार को ढोल नगाड़ों व बाबा के भक्ति धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में जयकारों , महिलाएं मंगलगीतों व डीजे की भक्ति धुन पर युवक युवतियों के कदम थिरके। तो वहीं जावाल के रामदेव चौक स्थित रामदेव मंदिर में नेजा के लाभार्थी उत्तम राम पुरोहित की हाथों शिखर पर नेजा चढ़ाया।

महाआरती उमड़े भक्तजन महोत्सव के तहत बाबा रामदेव मंदिर में महाआरती की गई। इसमें भक्तजनों बढ़चढकर भाग लिया।
भजन संध्या में झूमे श्रोता जावाल में महोत्सव से पूर्व शनिवार को नेजा लाभार्थी की ओर से महाप्रसादी का आयोजन हुआ । इसमें आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की । वहीं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें गायक कलाकार शिवलाल कालंद्री व मोहनलाल बरलूट एंड पार्टी ने गणपति वंदना से शुरुआत कर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। श्रोता देर रात तक झूमते नजर आए।

