जावाल से रामदेवरा के लिए पैदल युवाओं का जत्था हुआ रवाना

सिरोही – (रमेश टेलर) जावाल से बाबा रामदेवरा के दर्शन को पैदल युवाओं का जत्था शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ रवाना हुआ।

कैलाश पुरोहित ने बताया कि ये हमारी चौथी पैदल यात्रा हैं। जिस में भाग लेने के लिए युवा गुजरात, महाराष्ट्र से आ कर बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं। यह पैदल यात्रा करीब सात दिन तक पैदल चल कर रामदेवरा पहुंच कर बाबा के दर्शन कर खुशहाली की कामना करेंगे। यात्रा के दौरान भोजन पानी की व्यवस्था युवाओं द्वारा की जा रही हैं। यात्रा में करीब दो दर्जन भर युवा शामिल हुए।

error: Content is protected !!