पूर्व विधायक संयम लोढ़ा हुए शामिल
सिरोही- (रमेश टेलर) मेर माडवाडा के निकट स्थित ईशबोरजी पोसितरा में पादरेसी माता जी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि “पादरेसी माता जी की कृपा से यह क्षेत्र हमेशा शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। 18 वर्षों से निरंतर चल रहा यह वार्षिकोत्सव हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है। ईशबोरजी पोसितरा की यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों को संस्कार और सेवा का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास ही समाज के विकास की नींव है। माता जी के दरबार में हर जाति, हर समाज का व्यक्ति बराबर श्रद्धा से आता है, यही हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है।
संयम लोढ़ा ने कहा कि हमारा समाज आज भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। धर्म और संस्कार से ही हमारा समाज मजबूत बनता है। लोढ़ा ने कहा कि हमारे घर में बेटे हों या बेटियां, दोनों को बराबर पढ़ाना है। बेटों के साथ बेटियों को भी पढ़ाएं। जब बेटी पढ़ेगी तभी परिवार आगे बढ़ेगा, समाज आगे बढ़ेगा। बेटियां आज हर क्षेत्र में नाम कर रही हैं। उन्हें रोकना नहीं है, पंख देना है।
लोढ़ा ने मेला लाभार्थी जोग सिंह एवं कल्याण सिंह का आभार जताया एवं लोढ़ा ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और मंदिर के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया
इस दौरान राजस्थान प्रदेश पूर्व सचिव गुमान सिंह देवड़ा, कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण सुथार महामंत्री पुनीत अग्रवाल वरिष्ठ नेता हनुमान सिंह देवड़ा, गोपाल कुमावत, शैतान सिंह रावणा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

