त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का भजन संध्या के साथ होगा श्री गणेश

वार्षिकोत्सव की सभी तैयारियां पूरी, आकर्षक रंग बिरंगे मंडपों से सजाया बाजार

सिरोही – रमेश टेलर

जावाल में श्री नीलकंठ महादेव व श्री सांचीयाव माता के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का श्री गणेश गुरुवार रात्रि भजन संध्या के साथ होगा।

वार्षिकोत्सव को ले कर सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं। महोत्सव को ले कर ग्रामवासियों की बैठक रखी गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सौंपी दी हैं।

श्री नीलकंठ महादेव का 15 वा व श्री सांचीयाव माता का 21 वे वार्षिकोत्सव को ले कर ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कस्बे के मंदिरों को रंगबिरंगे आधुनिक लाइटों के साथ मंडपों को सजाया गया हैं जो रात्रि में लोगों के आकर्षण बना हुआ हैं।

वार्षिकोत्सव को लेकर लाभार्थी राज पुरोहित जैसाराम व बगताराम पुत्र भूराराम डावियर परिवार के हीरालाल डावियर ने सभी को मेला सफल बनाने की अपील की

वार्षिकोत्सव में हजारों श्रद्धालु होते हे शामिल

वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए अप्रवासियों का आना जारी हैं। महाप्रसाद बनाने के लिए दर्जनों कारीगर दिन रात काम लगे हुए हैं। मेले में करीब 50 से 60 हजार लोगों के लिए बनती हे। जिसे कार्यकर्ता पूरे दिन खड़े पैर रह कर बड़े प्रेम से सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण करते हैं।

शुक्रवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

शुक्रवार को कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो अंबाजी मंदिर गोल रोड से रवाना हो कर मुख्य बस स्टैंड, सदर बाजार, शहीद स्मारक, होते हुए कस्बे के मार्गो से होते हुए सांचीयाव माता मंदिर में विसर्जन होती हैं। शोभायात्रा में श्रृंगारित रथों के साथ कलश उठाए बालिकाएं, मनोज रिया शर्मा द्वारा देवी देवताओं के झांकियां व भांगड़ा नृत्य करते भटिंडा बैंड व डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा व युवतियां शामिल होगी।

मेले में होगी तीसरी आंख से पूरी निगरानी

त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव को ले कर पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ हैं। गांव में लगे सभी सी सी टीवी कैमरों को रिपेयरिंग करवा कर मेला परिचर सहित मंदिरों व गांव के मुख्य चौराहे की निगरा के लिए पुलिस चौकी में कंट्रोल रूम बनाया गया हैं। साथ ही महिला पुलिस के साथ अलग के पुलिस का जाब्ता तैनात किया जा रहा हैं।

27 जून को मंदिरों पर होगा ध्वजारोहण व महाप्रसाद

27 जून को वार्षिकोत्सव पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर व श्री सांचीयाव माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व महाअभिषेक मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण, महाआरती के साथ महाप्रसाद वितरण होगा।

दो दिन बाजार सम्पूर्ण बंद

महोत्सव को ले कर शुक्रवार व शनिवार को जावाल के बाजार सम्पूर्ण बंद रख कर व्यापारी मेले में शरीक हो कर अपनी सेवा देंगे।

error: Content is protected !!