श्री नीलकंठ महादेव एवं श्री सांचीयाव माता के वार्षिकोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

जय भोले, व जय मातादी के जय कारो के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा

देवी देवताओं की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र, डीजे की धुन पर थिरके कदम

सिरोही । (रमेश टेलर) जिले के जावाल कस्बे में श्री नीलकंठ महादेव एवं श्री सांचीयाव माता के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय भोले और जय मातादी के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और श्रृंगारित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं डीजे की धुन पर युवा-युवतियों ने उत्साह के साथ नृत्य कर माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया।


आपको बता दे त्रिदिवसीय मेले की शुरुआत गुरुवार रात्रि भजन संध्या के साथ हुई थी। दूसरे दिन निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां और सजे-धजे रथों ने सभी का मन मोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का भारी जाब्ता भी पूरे समय तैनात रहा।
शुक्रवार रात्रि को मनोज रिया शर्मा एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या एवं देवी-देवताओं की नाटकीय प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कल होगा महाप्रसादी का आयोजन

शनिवार को महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें जावाल सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले के लाभार्थी परिवार की ओर से राजपुरोहित हीरालाल डावियार ने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

error: Content is protected !!