सिरोही – रमेश टेलर
जिलामुख्याल स्थित डाक बंगला में गुरुवार को आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। ।
जिसको संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में हुई चोरी करोड़ो हिंदुओं की आस्था पर चोट है। राम के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई भाजपा के लोगों की भागीदारी की खबरें आ रही है जो बहुत ही शर्मनाक है। इसकी सीधी जवाबदेही प्रधानमंत्री मोदी की बनती है।

भाजपा के लोगों ने गाय के नाम पर हमेशा से राजनीति की है बंगाल के मुख्यमंत्री शूवेंदु अधिकारी कहते है कि चौदह वर्ष से कम आयु की गाय को नहीं काट सकते उससे अधिक उम्र की गाय को काट सकते है, क्या ? चौदह वर्ष से ऊपर की गाय माता नहीं है ? असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा कहते है कि गाय को खाना है तो खाओ मगर घर में खाओ।
जबकि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान करने की मुस्लिम संगठनों द्वारा भी मांग की गई है पर सरकार बहाने बाजी कर रही है ।
पूर्व विधायक ने कहा कि सिरोही से गुजरने वाले बाय पास कम दूरी ओर कम बजट के बावजूद मास्टर प्लान की अवेहलना कर भाजपा के एक नेता को व्यक्तिगत फायदा देने के लिए सर्वे रिपोर्ट को बदला जा रहा है। पूर्व विधायक ने सिरोही की वर्तमान कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कालंद्री थाने में नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंग रेप में आज दिन तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। वर्तमान में सिरोही तहसील में मनरेगा में करीब सात हजार आम जन को ही काम मिल रहा है जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में इसी समय करीब तीस हजार लोगों को काम मिल रहा था वर्तमान में काम पर जा रहे मनरेगा मजदूरों को पिछले चार महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है ।
बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, पीसीसी सदस्य किशोर कुमार पुरोहित,जिला उपाध्यक्ष मोहन सीरवी,महिला जिला अध्यक्ष रेणुलता व्यास,महिला प्रदेश महासचिव हेमलता शर्मा,एनएसयूआई के दशरथ नरूका, वनेपाल सिंह,तेजा राम मेघवाल,खीम सिंह,मंडल अध्यक्ष शिवलाल घांची,गणपत सिंह देवड़ा,प्रताप राम मेघवाल ने संबोधित किया ।
इस बैठक में काफी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

