70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 20 सितंबर से जावाल में, तैयारियां पूर्ण

सिरोही – ( रमेश टेलर) जावाल के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वाधान मे अनंडर 17 वर्ष व 19 वर्षीय छात्र छात्राओं के तीन दिवसीय 70 वी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 सितंबर को होगा। जो 23 सितंबर को होगा

प्रतियोगिता को ले कर जिले भर से टीमें भाग लेगी। जिसको ले कर तैयारिया पूर्ण कर ली हैं।

प्रतियोगिता को ले कर भामाशाहों के सहयोग से भाग लेने वाली टीमों के लिए खाने पीने ठहरने के साथ पारितोषिक की व्यवस्था की गई हैं।
खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है।
विद्यालय परिवार एवं खेल आयोजन समिति की ओर से समस्त संबंधित विद्यालयों की टीमों का रजिस्ट्रेशन शनिवार से शुरू हो गया हैं।

प्रतियोगिता को ले कर खिलाड़ियों में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। जिस में भाग लेने के लिए विद्यायल परिवार एवं खेल समिति की ओर से गांव में निमंत्रित पत्रिका वितरण की गई हैं।

error: Content is protected !!