सिरोही – (रमेश टेलर) बरलूट निवासी छगनलाल मेघवाल आरआई की मौत को ले कर शनिवार को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा मृतक के घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दे कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।
आरआई छगनलाल मेघवाल ओडा में कार्यरत था साथ ही उनको कैलाशनगर का अतिरिक्त चार्ज दिया हुआ था।
पिछले दिनों जावाल कैलाशनगर मार्ग पर छगनलाल घायलावस्था में पड़ा मिला था जिसको राहगीरों की मदद से सिरोही रेफर किया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिस में युवती व आरआई के बीच किसी बात को ले कर उग्र बोलचाल हो रही थी।
आरआई की मौत पर परिवार वालो ने छगनलाल की हत्या का अंदेशा होने की रिपोर्ट बरलूट थाने में दी जिस पर पुलिस ने सभी एंगल के साथ जांच प्रारंभ कर हत्या की पुष्टि हुई। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया।

