आहोर। आगामी विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के आयोजन को लेकर शनिवार, 26 जुलाई को जोधपुर रोड स्थित अम्बेडकर छात्रावास, आहोर में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस पर छात्र-छात्राएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही पारंपरिक गेर नृत्य का आयोजन किया जाएगा तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। साथ ही कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर एवं होर्डिंग लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक मे छगनलाल मीणा हरियाली, सुरताराम मीना पांचोटा, बाबूलाल मीना, वगताराम मीना शंखवाली, विरमाराम राणा, मगाराम मीना, भवरलाल मीना नोसरा,कपुराराम मीना, मीठालाल हरजी, नारायणलाल दयालपुरा, छगन मीना मादडी, मांगीलाल हरजी, भूबाराम मीना, नारायण लाल रामा,अचलेश्वर राणा, कालूराम चरली, मंगलाराम सुरेश हरियाली आदि जनजाति कार्यकर्त्ता मौजूद थे |

